{"_id":"5f8bcfe38ebc3e9bfe29d90c","slug":"rahul-priyanka-gandhi-attack-up-govt-over-bjp-mla-and-son-viral-video-ask-save-girls-or-save-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल और प्रियंका का यूपी सरकार पर निशाना, पूछा- बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल और प्रियंका का यूपी सरकार पर निशाना, पूछा- बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?
Sun, 18 Oct 2020 11:34 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बेटी बचाओ को लेकर कटाक्ष किया है। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर भी साझा की है।
विज्ञापन
राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'कैसे शुरू हुआ- बेटी बचाओ, अब यह कैसा चल रहा है- अपराधी बचाओ।' राहुल के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चित्रकूट: दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, प्रियंका गांधी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बताया फेल
विज्ञापन
राहुल और प्रियंका गांधी ने जिस खबर को साझा किया है उसमें बताया गया है कि कैसे भाजपा विधायक और उनके बेटे शनिवार को पुलिस हिरासत से अभद्रता के आरोपी व्यक्ति को कथित तौर पर छुड़ाकर ले गए। भाजपा विधायक और उनके बेटे और समर्थकों द्वारा किए गए हंगामे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना की है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी जहां घटना को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर कोई हंगामा नहीं हुआ और ऐसा उनकी छवि खराब करने के लिए गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। बता दें कि हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से यूपी सरकार सवालों के घेरे में है।
क्या है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र में महिला सिपाही से अभद्रता को लेकर शुक्रवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों में विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- महिला सिपाही से अभद्रता, कार्यकर्ता को थाने से छुड़ा ले गए भाजपाई
जानकारी पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी कोतवाली पहुंचे। बातचीत के बाद आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाया गया। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हुड़दंग करने पर कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था जिसे बाद में नगर अध्यक्ष के कहने पर छोड़ दिया गया।