फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul never insulted India, will never do so: Kharge on BJP's criticism of Gandhi's remarks in US

Congress: 'राहुल ने कभी भारत का अपमान नहीं किया और न कभी करेंगे', कांग्रेस प्रमुख खरगे का भाजपा पर पलटवार

Mon, 09 Sep 2024 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Sep 2024 09:55 PM IST
सार

Congress: राहुल गांधी पर भाजपा के हमले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि उन्होंने (राहुल) कभी भारत का अपमान नहीं किया है और न ही कभी ऐसा करेंगे। यह हमारा वादा है।

विज्ञापन
Rahul never insulted India, will never do so: Kharge on BJP's criticism of Gandhi's remarks in US
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी पर अमेरिका में उनकी ताजा टिप्पणी को लेकर सोमवार को तीखा हमला बोला और उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला धब्बा’ करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भाजपा के हमले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "उन्होंने (राहुल) कभी भारत का अपमान नहीं किया है और न ही कभी ऐसा करेंगे। यह हमारा वादा है।" खरगे ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से इतर कहा, "भाजपा को ऐसे मुद्दे उठाने के लिए एक बहाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय राजनीति से प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब हैं। उन्होंने भारत को एक ‘विचार’ मानने के लिए आरएसएस की आलोचना भी की। राहुल ने कहा था, ‘‘आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है।’’

कांग्रेस नेता ने रविवार को अमेरिकी शहर डलास में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed