फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Navin appointed as officiating Director of ED upon completion of extended tenure of SK Mishra

Rahul Navin: राहुल नवीन लेंगे एसके मिश्रा की जगह, ईडी के प्रभारी निदेशक नियुक्त; जानें उनके बारे में सबकुछ

Fri, 15 Sep 2023 10:01 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 10:01 PM IST
सार

ईडी में नए निदेशक की नियुक्ति होने तक राहुल लगातार चर्चा में रही इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। बिहार के रहने वाले राहुल नवीन अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Rahul Navin appointed as officiating Director of ED upon completion of extended tenure of SK Mishra
Rahul Navin - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन को ईडी के प्रभारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। ईडी के मौजूदा निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर को समाप्त गया। उन्होंने लगभग चार साल 10 महीने तक ईडी निदेशक के रूप में काम किया। उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए सीवीसी अधिनियम में संशोधन भी किया गया था।

विज्ञापन




कौन हैं राहुल नवीन?
ईडी में नए निदेशक की नियुक्ति होने तक राहुल लगातार चर्चा में रही इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। बिहार के रहने वाले राहुल नवीन अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में जांच एजेंसी में कहा जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं लेकिन उनकी कलम बहुत चलती है। कानूनी तरीके से काम करने के साथ ही बहुत सुलझे हुए हैं। राहुल नवीन की गिनती ईडी के तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है। नवीन कार्यकारी निदेशक के अलावा ईडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हटाए गए मिश्रा
ईडी के निवर्तमान निदेशक संजय मिश्रा को कार्यकाल विस्तार देने के केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था। हालांकि केंद्र के अनुरोध पर मिश्रा को 15 सितंबर तक पद पर रहने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में सरकार के पास नए अधिकारी को इस एजेंसी के प्रमुख पद पर लाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed