{"_id":"5f2998a08ebc3e3d0e2ab262","slug":"rahul-modi-scores-rank-420-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल मोदी को सिविल सेवा परीक्षा में मिला 420वां स्थान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल मोदी को सिविल सेवा परीक्षा में मिला 420वां स्थान
Tue, 04 Aug 2020 11:23 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमान लगाइए कि सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 420वां स्थान किसे मिला है? उस अभ्यर्थी को जिनका नाम राहुल मोदी है। उनके नाम विशिष्ट है क्योंकि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सम्मिश्रण है।
विज्ञापन
इसलिए सोशल मीडिया पर राहुल मोदी पर लोग काफी ध्यान दे रहे हैं और टिप्पणी कर रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को जारी परिणाम के अनुसार राहुल मोदी, रोल नंबर 6312980 को 420वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
राहुल मोदी के नाम का ट्विटर पर भी जिक्र हो रहा है। कुछ यूजरों ने मीम भी साझा किए। अंकित यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या संयोग है...यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम आ गया है और राहुल मोदी नाम के व्यक्ति को 420वां स्थान मिला है।'
विज्ञापन
अनंत रूपनागुडी ने ट्वीट किया, 'इससे अजीब क्या होगा। रैंक नंबर 420 राहुल मोदी। क्या मुझे कुछ और कहने की आवश्यकता है।'