{"_id":"59ea559f4f1c1b9e678b6aa4","slug":"rahul-has-got-shah-jade-for-his-gujarat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय शाह पर राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, किया यह ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जय शाह पर राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, किया यह ट्वीट
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कभी शहजादे शब्द को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर रहे हैं। अब राहुल को गुजरात चुनाव के लिए उससे मिलता-जुलता शब्द शाह-जादे मिल गया है।
राहुल लगातार अपने भाषण और ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को शाह-जादे कहकर तंज कस रहे हैं। जय शाह के कथित खुलासे के बाद राहुल के अधिकतर ट्वीट जय शाह को लेकर ही किए हैं।
राहुल ने शुक्रवार को एक बार फिर जय शाह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न खाऊंगा न खाने दूंगा का जवाब कुछ इस तरह से दिया। उन्होंने ट्वीट किया है कि मित्रों, शाह-जादे के बारे में न बोलूंगा, न बोलने दूंगा। जबकि बुधवार को उन्होंने लिखा था शाहजादा को सत्ता का कानूनी सहारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने इन दिनों गांधी परिवार के दामाद राबर्ट वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफार्स को लेकर लगे आरोपों पर कांग्रेस को फिर से घेरने की रणनीति बनाई है।
केंद्र सरकार के मंत्री लगातार इस मामले में बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन मामलों पर खुद तो कुछ नहीं बोल रहे लेकिन जवाब में जय शाह को निशाने पर लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।