फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhis jibe at the Center: Number of ministers increased, but not Covid vaccines

राहुल गांधी का केंद्र पर तंज: मंत्रियों की संख्या बढ़ गई, लेकिन कोविड टीकों की नहीं 

Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर फिर केंद्र सरकार पर तंज किया। उन्होंने हैशटैग लगाया-'टीका कहां है?' इसके साथ ही उन्होंने बीते कुछ दिनों के टीकाकरण के आंकड़े व लक्ष्य में भारी अंतर को भी दर्शाया है।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhis jibe at the Center: Number of ministers increased, but not Covid vaccines
कोरोना पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी व टीकाकरण को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को फिर तंज किया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्रियों की संख्या बढ़ गई है लेकिन कोविड के टीके नहीं बढ़े हैं।।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने रोजाना हो रहे टीकाकरण का चार्ट भी साझा किया, जिसके अनुसार, दिसंबर 2021 तक सभी वयस्कों का टीकाकरण पूरा करने के लक्ष्य से अभी बहुत दूर हैं। गांधी ने ट्वीट किया, 'मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं!' उन्होंने हैशटैग लगाया 'टीका कहां है।'
विज्ञापन


केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में 43 मंत्रियों के शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या अब 77 हो गई है। टीकाकरण का चार्ट साझा किया,
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य से कम लग रहे टीके 
गांधी ने जो चार्ट साझा किया है वह कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लक्ष्य से भारत के टीकाकरण अनुपात का है। चार्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक 60 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य है और इसके लिए टीकाकरण की आवश्यक दर 88 लाख खुराक प्रतिदिन है।


हालांकि, चार्ट में यह भी इंगित किया गया है कि पिछले सात दिनों में औसत टीकाकरण 34 लाख खुराक प्रतिदिन है, जो तय लक्ष्य से 54 लाख खुराक कम है। चार्ट के अनुसार, 10 जुलाई को वास्तविक टीकाकरण 37 लाख था जो तय लक्ष्य से 51 लाख खुराक कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed