बजट वाले दिन पीएम मोदी और भाजपा के ट्वीट्स को राहुल गांधी ने ऐसे दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्विटर पर लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उनके किए ट्वीट्स को पीएम मोदी के ट्वीट से भी अधिक पसंद किया जा रहा है। इस साल घोषित हुए बजट में राहुल ने ट्विटर के मामले में पीएम मोदी से बाजी मार ली है।
ट्विटर के आंकड़ों के अनुसार 2019 के बजट पर राहुल द्वारा किए ट्वीट को सबसे अधिक 12,800 बार रीट्वीट किया गया है। वहीं पीएम मोदी और पीएमओ के ट्वीट चौथे और पांचवें नंबर पर रहे हैं।
Dear NoMo,
5 years of your incompetence and arrogance has destroyed the lives of our farmers.
Giving them Rs. 17 a day is an insult to everything they stand and work for. #AakhriJumlaBudgetविज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार द्वारा किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने वाली योजना की निंदा की थी। राहुल का ये ट्वीट भाजपा को नहीं भाया और भाजपा ने राहुल के ट्वीट को क्योट करते हुए ट्वीट किया। राहुल को इसमें ट्रोल किया गया। भाजपा के इस ट्वीट को 9 हजार रीट्वीट मिले और वह दूसरा स्थान रही।
As expected, you haven't understood a thing from the Budget.
— BJP (@BJP4India) February 1, 2019
Rs 6000 to farmers is not their net income but a relief measure to supplement their income; along with host of other steps taken for their welfare.
Surprised, you did not tweet 70 paisa/hr! Would've been more RG like. https://t.co/UJtMNgtGkB
वहीं पूर्व पत्रकार राहुल रौशन के ट्वीट को 7,446 रीट्वीट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसमें उन्होंने राहुल और पीएम मोदी को लेकर लिखा था कि दोनों के पास पीजी हैं। राहुल के पास प्रियंका गांधी तो पीएम के पास पीयूष गोयल।
This is a #BudgetForNewIndia and for all Indians. Watch my take. https://t.co/eAsPXMk1Dr
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2019
I congratulate the middle class for the relief in taxes thanks to the #BudgetForNewIndia.
I salute the middle class for their stellar contribution towards the development of the nation: PM @narendramodi — PMO India (@PMOIndia) February 1, 2019
पीएम मोदी भी अकसर अपने विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए ट्वीट करते हैं। उनके ट्वीट को 7,400 से अधिक रीट्वीट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे। वहीं पीएमओ के ट्वीट को 4,700 रीट्वीट के साथ पांचवां स्थान मिला। हालांकि पीएमओ और पीएम मोदी दोनों के ट्वीट को उतने रीट्वीट नहीं मिल पाए, जितने कि राहुल को मिले।
पीएम की ओर से ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर की गई थी और पीएमओ की ओर से मध्यम वर्ग को देश के विकास में सहयोग देने के लिए धन्यवाद कहा गया था। टॉप बजट ट्वीट में पुडुचेरी की गवर्नर किरण बेदी का ट्वीट भी शामिल है।
1.4 मिलियन ट्वीट
केवल तीन दिन के समय अंतराल (31 जनवरी से 3 फरवरी) तक 2019 बजट से जुड़े 8 लाख ट्वीट किए गए, वो भी केवल भारत से। इसके अलावा बजट से संबंधित चर्चा आदि को लेकर वैश्विक स्तर पर 1.4 मिलियन ट्वीट किए गए। सबसे अधिक ट्वीट बजट वाले दिन (1 फरवरी) दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक किए गए। इस समय में प्रति घंटे 72 हजार ट्वीट किए गए।
टॉप हैशटैग्स
हालांकि ऐसा लग सकता है कि राहुल के किए कई ट्वीट से उन्होंने ये जंग जीत ली लेकिन हैशटैग के मामले में ऐसा नहीं हो सका। हैशटैग के मामले में #Budget2019 और #BudgetForNewIndia पहले और दूसरे नंबर पर रहे। सभी तरह के ट्वीटर यूजर्स ने #Budget2019 को इस्तेमाल किया। वहीं #BudgetForNewIndia को इस्तेमाल करने वालों में अधिकतर भाजपा समर्थक ही थे। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी जैसे भाजपा नेताओं ने अपने ट्वीट में हैशटैग का इस्तेमाल किया।
वहीं कांग्रेस ने और उसके समर्थकों ने #AkhriJumlaBudget का इस्तेमाल किया। ये हैशटैग तीसरे स्थान पर रहा। इस हैशटैग को राहुल गांधी के अलावा इंडियन यूथ कांग्रेस और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और अन्यों ने शेयर किया।
#Howsthejobs हैशटैग चौथे नंबर पर रहा। इसे सरकार को ट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। हाल ही में एनएसएसओ की रिपोर्ट जारी हुई है जिसमें कहा गया है कि भारत में बेरोजगारी का स्तर काफी अधिक है। हाउ इज द जोश हाल ही में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का डायलॉग है। जिसे भाजपा के कई नेता बोलते दिखे हैं। कांग्रेस और उसके समर्थकों ने जोश के स्थान पर जॉब का इस्तेमाल किया है। वहीं पांचवें स्थान पर #PiyushGoyal रहा। ट्विटर यूजर्स ने अपने ट्वीट में पीयूष गोयल को रेफर करने के लिए उनको टैग करने के अलावा ये हैशटैग भी लगाया।