फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi with this photo trolls government

राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर की ये फोटो तो खूब बना मजाक

Wed, 21 Dec 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi with this photo trolls government
राहुल गांधी - फोटो : ANI

नोटबंदी पर सरकार और आरबीआई के बदलते नियमों को लेकर राहुल गांधी लगातार चुटकी लेते रहे हैं। अब 5000 से ज्यादा रकम के पुराने नोट बैंक में जमा न कराने के आरबीआई के सर्कुलर को वापस लेने के कदम पर भी राहुल गांधी ने प्रकिया दी है।

विज्ञापन


आरबीआई के इस यूटर्न के बाद नोटबंदी के फैसले की खिलाफत कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक ट्वीट ट्विटर पर ट्रोल कर रहा है। ऑफिस ऑफ आरजी की तरफ से एक सड़क पर लगे सिग्नल की फोटो शेयर की गई है।
विज्ञापन


इस फोटो के नीचे कैप्शन लिखा है "नोटबंदी के बाद सरकार के ऑर्डर्स"। इस तस्वीर के जरिए राहुल ये बताना चाह रहे हैं कि नोटबंदी के बाद लोगों की हालत इस अजब-गजब ट्रैफिक सिग्नल के जैसी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये फोटो सोशल साइट्स पर खूब हो रही है शेयर

Rahul Gandhi with this photo trolls government
traffic light

राहुल ने इस सांकेतिक तस्वीर के जरिए संदेश देना चाहा है कि नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर वो किस ओर जाएं। राहुल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।

बुधवार को ट्वीट की गई इस फोटो पर ट्विटर यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऑफिस ऑफ आरजी की ये फोटो सोशल मीडिया साइट्स पर खूब शेयर हो रही है। इस ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा "भाई थोड़ा सा तो गैप रखते अपने और मेरे अकांउट में। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि " कैसे-कैसे दिन देखने को मिल रहे हैं"।

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने आरबीआई की बदलते नियमों की तुलना प्रधानमंत्री के कपड़ों से कर दी थी। आपको बता दें कि आरबीआई के अपने फैसले पर यूटर्न के बाद अब बैंकों में 5000 से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, 5 हजार से ज्यादा के पुराने नोट कई बार जमा किए जा सकते हैं। इससे पहले सरकार ने 5000 से ज्यादा पुराने नोटों में रकम जमा करने पर प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed