{"_id":"5ae60bf04f1c1b9b098b72cd","slug":"rahul-gandhi-will-visit-kailash-mansarovar-after-karnataka-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, बोले- कर्नाटक चुनाव के बाद चाहिए 10-15 दिनों की छुट्टी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, बोले- कर्नाटक चुनाव के बाद चाहिए 10-15 दिनों की छुट्टी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से हुबली हवाई यात्रा के दौरान विशेष विमान में आई खराबी और बच कर आने की जानकारी रैली में देकर राहुल ने भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी आस्था और पार्टी पर चस्पा हिंदू विरोधी पार्टी का टैग भी हटाया।
विज्ञापन
अपना आधे घंटे का भाषण समाप्त कर चुके राहुल वापस अपनी सीट पर लौट गए थे लेकिन पांच मिनट बाद फिर लौटे और बोले मैं आप लोगों से इजाजत लेना चाहता हूं। पहले मैं ये बात बताना नहीं चाहता था लेकिन जब मैं हवाई यात्रा कर रहा था तो अचानक आई खराबी से जहाज आठ हजार फुट नीचे की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
मैं अंदर से हिल गया मुझे लगा चलो गाड़ी गई। मेरे दिमाग में आया कि मुझे कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाना है। राहुल ने ये बताने की कोशिश की उन्होंने इस मौके पर भगवान शिव को याद किया।
विज्ञापन
राहुल ने कहा मेरे दिल में जो था आपको बता दिया मुझे कर्नाटक चुनाव के बाद 10-15 दिनों की छुट्टी दीजिएगा ताकि मानसरोवर यात्रा पर जाऊं। राहुल का ये खुलासा कर्नाटक चुनाव के दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। राहुल कर्नाटक के हर दौरे में वहां के मंदिरों और मठों में भी जा रहे हैं।