फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will travel from Kashmir to Kanyakumari in the next one year and Many leaders will leave Congress soon

अपने-अपने राग : राहुल गांधी अगले साल पदयात्राएं करेंगे, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- सोनिया गांधी जानती हैं कई नेता छोड़ेंगे पार्टी

Sun, 15 May 2022 01:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 May 2022 01:08 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले एक साल में कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा करेंगे, इसमें से अधिकांश 'पदयात्रा' होगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दावा किया कि अगर नेताओं को पार्टी के भीतर सम्मान नहीं मिला तो और वरिष्ठ नेता जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi will travel from Kashmir to Kanyakumari in the next one year and Many leaders will leave Congress soon
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस पार्टी अब तक के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लगातार बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस कमजोर होती जा रही है और अपनी पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए राहुल भारत में पदयात्रा करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले एक साल में कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा करेंगे, इसमें से अधिकांश 'पदयात्रा' होगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने शनिवार को दावा किया कि कई नेता जल्द ही कांग्रेस छोड़ देंगे। 

विज्ञापन


सुनील जाखड़ का कांग्रेस छोड़ना एक बड़ी क्षति 
सुनील जाखड़ ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अश्विनी कुमार ने कहा कि सुनील जाखड़ का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का सबसे बड़ा कारण पार्टी के भीतर उनके लिए सम्मान की कमी है। अब सुनील जाखड़ जा चुके हैं। कई और नेता जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे। देखें आगे क्या होता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जानती हैं कई नेता पार्टी छोड़ेंगे।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दावा किया कि अगर नेताओं को पार्टी के भीतर सम्मान नहीं मिला तो वे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व को समीक्षा करनी चाहिए कि नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं और इसके भीतर के मुद्दों को सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी करें सुधार
उन्होंने कहा सोनिया गांधी बुद्धिमान हैं और अगर उन्होंने पार्टी में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस को बचाना मुश्किल होगा। पार्टी नेतृत्व को अपने नाराज नेताओं से बात करनी चाहिए और उनका असंतोष दूर करना चाहिए।

11 अप्रैल को, कांग्रेस नेताओं केवी थॉमस और सुनील जाखड़ को पार्टी अनुशासन भंग करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था। हालांकि जाखड़ ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। 


फेसबुक लाइव के दौरान कांग्रेस छोड़ दी
नोटिस पर जाखड़ ने कहा था कि वह कांग्रेस के गुलाम नहीं बल्कि अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी के साथ 50 साल पुराना रिश्ता है। सुनील जाखड़ को कांग्रेस ने सभी पदों से हटा दिया गया था इसके बाद उन्होंने आज एक फेसबुक लाइव के दौरान कांग्रेस छोड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed