{"_id":"5a5a35614f1c1bb23f8b4aad","slug":"rahul-gandhi-will-start-campaigning-for-karnataka-assembly-elections-from-february-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव के लिए 10 फरवरी से प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव के लिए 10 फरवरी से प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पहले चरण के प्रचार अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को करेंगे। 225 सदस्यीय विधानसभा के लिए राज्य में मार्च-अप्रैल में चुनाव कराए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
राहुल ने कर्नाटक चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद परमेश्वर ने बताया कि राहुल 10-12 फरवरी को राज्य के दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा बंगलूरू से शुरू होेगा और वह राज्य के अन्य हिस्सों में भी जाएंगे।
विज्ञापन
इन तीन दिनों के दौरान वह किसानों, छात्रों और बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के अध्यक्ष एसआर पाटिल, दिनेश गुंडू राव, कर्नाटक के पार्टी प्रभारी केसी वेणुगोपाल के साथ ही वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, के रहमान खान, केएच मुनियप्पा, ऑस्कर फर्नांडीज और वीरप्पा मोइली भी शामिल हुए। मौजूदा समय में कांग्रेस का दो बड़े राज्यों पंजाब और कर्नाटक पर ही कब्जा है।
विज्ञापन