फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi visit to Maharashtra violence-hit Parbhani and meet the affected people Latest News Update

Rahul Gandhi: 'सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि वह संविधान की रक्षा कर रहे थे', राहुल का बड़ा बयान

Mon, 23 Dec 2024 06:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

10 दिसंबर की शाम को मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित इस शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके बाद परभणी में हिंसा भड़क उठी थी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit to Maharashtra violence-hit Parbhani and meet the affected people Latest News Update
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद राहुल ने कहा कि सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वह दलित थे और संविधान की रक्षा कर रहे थे। इसके अलावा राहुल विजय वाकोडे के परिवार से भी मिलेंगे, जिनकी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, मैं परिवार से मिला हूं और जिन लोगों को मारा गया है और पीटा गया है, उनसे मिला हूं। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं गई हैं। यह सौ फीसदी हिरासत में हुई मौत है। उनकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला। इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, "सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या सरकार प्रायोजित है। वह एक दलित थे और संविधान की रक्षा कर रहे थे। मनुस्मृति को मामने वाले लोगों ने अपनी जान ले ली।" उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है। हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिले। कोई राजनीति नहीं हो रही है... विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के परभणी दौरे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, राहुल गांधी यहां सिर्फ राजनीतिक मकसद से आए हैं, ये सिर्फ एक राजनीतिक बैठक थी, जाति के आधार पर लोगों में नफरत पैदा करने की कोशिश थी, वो ये काम पिछले कई सालों से कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि नफरत फैलाने का उनका जो काम था, वो उन्होंने आज परभणी में पूरा कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार संवेदनशील है, इसलिए हमने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है। न्यायिक जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। कुछ भी नहीं छिपाया जाएगा, इसका कोई कारण नहीं है और अगर उस जांच में ये सामने आता है कि मौत मारपीट या किसी और वजह से हुई है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सोमनाथ सूर्यवंशी की इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के परभणी शहर में हुई हिंसा के बाद न्यायिक हिरासत में मृत्यु हो गई थी। 10 दिसंबर की शाम को मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद परभणी में हिंसा भड़क गई थी। परभणी के शंकर नगर निवासी सूर्यवंशी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 50 से अधिक लोगों में शामिल थे। 

पुलिस के मुताबिक, न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें 15 दिसंबर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परभणी हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने हाल ही में राज्य विधानसभा में कहा था कि सूर्यवंशी ने मजिस्ट्रेट से कहा था कि उसे प्रताड़ित नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई सबूत नहीं दिखता। राज्य भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी के दौरे को नाटक करार दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed