{"_id":"625f931663f82037743e7eca","slug":"rahul-gandhi-tweet-today-says-switch-off-the-bulldozers-of-hate-and-switch-on-the-power-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार पर भड़के राहुल: ट्वीट कर लिखा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार पर भड़के राहुल: ट्वीट कर लिखा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो
Wed, 20 Apr 2022 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:29 AM IST
सार
राहुल गांधी ने लिखा है कि 8 साल की बड़ी चर्चा के परिणामस्वरूप भारत के पास केवल 8 दिनों का कोयला भंडार है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।
विज्ञापन
राहुल गांधी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश के कई राज्यों में हो रही हिंसा और उसके खिलाफ हो रही सरकारी कार्रवाई के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश में हो रही बुलडोजर कार्रवाई और कोयले की कमी को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है कि 8 साल की बड़ी चर्चा के परिणामस्वरूप भारत के पास केवल 8 दिनों का कोयला भंडार है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे, जिससे नौकरियों का और नुकसान होगा। मोदी जी नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।
विज्ञापन
इससे पहले भी राहुल गांधी ने पीएम पर बोला था हमला
बता दें कि इसस पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन संकट से कोई नहीं मरा! मैंने पहले भी कहा था - कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फर्ज निभाईये, मोदी जी - हर पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा दीजिए।
विज्ञापन