{"_id":"5bc2b02fbdec226949006509","slug":"rahul-gandhi-told-hal-employees-that-rafale-is-your-right-and-we-will-bring-it-back-to-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने एचएएल कर्मचारियों से कहा- राफेल आपका अधिकार, इसे आपके पास लाएंगे वापस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने एचएएल कर्मचारियों से कहा- राफेल आपका अधिकार, इसे आपके पास लाएंगे वापस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सेवानिवृत्त और वर्तमान कर्मचारियों से शनिवार को बंगलूरू में मुलाकात की। जिसमें उन्होंने कहा कि राफेल आपका अधिकार है। मोदी सरकार को आरोपी बताते हुआ कहा कि उन्होंने पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) की फाइटर प्लेन बनाने की क्षमता पर शंका जाहिर करके उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश का अनादर हुआ है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब जनता का पैसा उद्योगपति अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया है। पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भ्रष्टाचार की वजह से हजारों लोगों की नौकरी चली गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पब्लिक सेक्टर यूनिट का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष सरकार को नए भारत के मंदिरों को खंडित करने नहीं देगी।
विज्ञापन
गांधी के दौरे से पहले एचएएल ने एक आदेश पारित किया था जिसमें कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में शिरकत करने से मना किया गया था। राहुल ने कहा, 'नए भारत के मंदिरों के साथ क्या हो रहा है, उनपर हमला करके उन्हें खंडित किया जा रहा है। लेकिन हम इसे होने नहीं देंगे। आपने 70 साल से ज्यादा काम किया है। यदि कोई सोचता है कि वह आपकी कब्रगाह पर भविष्य बना सकता है तो ऐसा करने को मंजूरी नहीं दी जाएगी।'
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जी और अनिल अंबानी जी के भ्रष्टाचार की कीमत देश के हजारों इंजीनियरों को चुकानी पड़ी है। मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि इस सौदे के लिए रिश्वत दी गई है। सरकार ने एचएएचल की बजाए अनिल अंबानी को क्यों कांट्रैक्ट दिया जिसपर 35000 करोड़ रुपये का कर्ज है। जबकि एचएएल ने पिछले 75 सालों में एयरक्राफ्ट बनाने की अपनी क्षमताओं को साबित किया है।
गांधी ने कहा 'एचएएल सिर्फ एक कंपनी नहीं है। जब भारत को आजादी मिली थी तब देश ने कुछ खास क्षेत्रों में छलांग लगाने की रणनीति बनाई थी, एचएएल अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को स्थापित करने वाली अहम कंपनी है। देश हमेशा इस कंपनी का कर्जदार रहेगा। कांग्रेस एचएएल के साथ है और वह राफेल सौदे को उसके पास लेकर आएगा। भारत के पीएसयू जैसे कि एचएएल, डीआरडीओ, एनएएल और इसरो देश के आधार हैं और हम उन्हें बचाने के लिए सबकुछ करेंगे।'