फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi thanks Prime Minister Modi, Priyanka Gandhi can be be thanks to UP Chief Minister Yogi

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी को आभार, प्रियंका गांधी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

Mon, 18 May 2020 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 May 2020 06:29 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकार किया प्रियंका का प्रस्ताव
  • राहुल गांधी ने मनरेगा बजट में वृद्धि पर कसा तंज

विज्ञापन
Rahul Gandhi thanks Prime Minister Modi, Priyanka Gandhi can be be thanks to UP Chief Minister Yogi
सोनिया-प्रियंका-राहुल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने यह आभार केंद्र सरकार के मनरेगा के बजट में 40 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के फैसले के बाद किया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय की जानकारी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी थी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का यू टर्न

राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किए आभार में प्रधानमंत्री की लोकसभा को संबोधित करते हुए एक वीडियो क्लिप को भी पोस्ट किया है। इस 12 सेकेंड के वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि मनरेगा आजादी के 60 साल के बाद आपकी विफलताओं का जीता-जागता स्मारक है।

विज्ञापन

प्रियंका भी दे सकती हैं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए खुश होने का समय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने 16 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने और मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजने में सहायता पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह गोपनीय, वीजा, पासपोर्ट, कारागार एवं सतर्कता विभाग के माध्यम से प्रियंका गांधी को इसकी जानकारी दी है।


पत्र में प्रियंका के निजी सचिव को पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव ने एक हजार बसों के चालकों, परिचालकों की सूची मांगी है। ताकि इन बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

समझा जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव जल्द ही इसके लिए मुख्यमंत्री को सूची उपलब्ध कराने के साथ उन्हें प्रस्ताव स्वीकारने के लिए धन्यवाद दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed