{"_id":"5f095a42f1ddf3020376e0c1","slug":"rahul-gandhi-targets-pm-narendra-modi-for-calling-rewa-solar-power-project-biggest-in-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने रीवा सौर ऊर्जा परियोजना को बताया एशिया में सबसे बड़ा, राहुल बोले- असत्याग्रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम ने रीवा सौर ऊर्जा परियोजना को बताया एशिया में सबसे बड़ा, राहुल बोले- असत्याग्रही
Sat, 11 Jul 2020 12:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के रीवा में एक सौर ऊर्जा परियोजना को एशिया की सबसे बड़ी परियोजना बताने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, 'असत्याग्रही!'
विज्ञापन
असत्याग्रही! https://t.co/KL4aB5t149
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 11, 2020
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुभारंभ करते हुए कहा था, 'रीवा का यह सौर ऊर्जा संयंत्र इस पूरे क्षेत्र को इस दशक में ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा।' उन्होंने यह भी कहा था, 'आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है। रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही है। अब इसमें एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना का नाम भी जुड़ गया है।'
विज्ञापन
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये तमाम प्रोजेक्ट जब तैयार हो जाएंगे, तो मध्यप्रदेश निश्चित रूप से सस्ती और साफ-सुथरी बिजली का हब बन जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ मध्यप्रदेश के गरीब, मध्यम वर्ग के परिवारों, किसानों, आदिवासियों को होगा। सौर ऊर्जा आज की ही नहीं, बल्कि 21वीं सदी की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा माध्यम होने वाला है। क्योंकि सौर ऊर्जा, श्योर है, प्योर है और सिक्योर है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास
गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं का कहना है कि दो साल पहले कर्नाटक में 2,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना आरंभ हुई तो ऐसे में रीवा की 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना एशिया में सबसे बड़ी कैसे हुई।