फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi takes tution for dream said Smriti Irani over a viral video

राहुल गांधी के कर्जमाफी वाले वीडियो पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी

Wed, 19 Dec 2018 03:35 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 19 Dec 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi takes tution for dream said Smriti Irani over a viral video
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI

केेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्जमाफी वाले वायरल वीडियो को शेयर करते हुए चुटकी ली है। ये वीडियो राहुल की दो राज्यों में हुई कर्जमाफी के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। ईरानी ने राहुल का ये वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है?'


loader

बता दें तीन राज्यों में मिली जीत के बाद राहुल ने किसानों से किए कर्जमाफी के वादे पर मंगलवार को संसद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बोलते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक देश के किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा तब तक वे मोदी को सोने नहीं देंगे।
 
इस कॉन्फ्रेंस की वीडियो का शुरुआती हिस्सा काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद भी हैं। इसमें राहुल नेताओं से कुछ बोल रहे हैं।

वीडियो में अहमद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल से कुछ कह रहे हैं। वीडियो में सिंधिया राहुल से कहते हैं, "जो मोदी नहीं कर पाए हैं, वह मैं करके दिखा चुका हूं।" जिसके बाद राहुल गांधी सहमति करते हुए इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed