फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi takes jibe on Union Minister Jayant Sinha inflation comment in Parliament news in hindi

Jibe: 'आंखों पर पट्टी बांधकर तो देश की संपत्ति बेच रहे...', जयंत सिन्हा के 'महंगाई कहां है' बयान पर बोले राहुल

Tue, 02 Aug 2022 06:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 02 Aug 2022 06:06 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि देश में विपक्ष को महंगाई ढूंढने से भी नहीं मिल रही है क्योंकि महंगाई है ही नहीं। उन्होंने लोकसभा में नियम 193 के तहत महंगाई पर चर्चा के दौरान टिप्पणी की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi takes jibe on Union Minister Jayant Sinha inflation comment in Parliament news in hindi
राहुल गांधी और जयंत सिन्हा। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें भाजपा नेता ने संसद के अंदर कहा था कि विपक्ष को महंगाई इसलिए नहीं दिख रही, क्योंकि महंगाई है ही नहीं। इस पर राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आंखों पर अहंकार की पट्टी बांधकर अपने मित्रो को भारत की संपत्तियां फ्री फंड में बेच रही है।
विज्ञापन

पहले जानें- क्या बोले थे जयंत सिन्हा?
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि देश में विपक्ष को महंगाई ढूंढने से भी नहीं मिल रही है क्योंकि महंगाई है ही नहीं। उन्होंने लोकसभा में नियम 193 के तहत महंगाई पर चर्चा के दौरान टिप्पणी की। झारखंड के हजारीबाग से लोकसभा सदस्य का कहना था विपक्ष के लोग महंगाई की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने शासन वाले राज्यों में महंगाई देखनी चाहिए।

उन्होंने महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ जरूरी वस्तुओं की कीमत पर इस सरकार का नियंत्रण अतुलनीय और अकल्पनीय है। आपके समय में ऐसा नहीं था। आज गरीब की थाली आंकड़ों से नहीं, वस्तुओं से भरी हुई है।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘आप (विपक्ष) महंगाई ढूंढ रहे हैं, लेकिन महंगाई नहीं मिल रही है क्योंकि महंगाई है ही नहीं।’’ उनके अनुसार, ‘‘आम जनता के नजरिये से देखें तो पता चलेगा कि हमने उसकी थाली भर दी है। न सिर्फ थाली भर दी है, बल्कि गरीब के घर में बैंक का खाता पहुंचा दिया, बिजली पहुंचा दी, शौचालय पहुंचा दिया। पांच लाख रुपये का आयुष्मान बीमा दिया है। अगर पांच लाख आयुष्मान बीमा दिया तो फिर कौन सी महंगाई?’’
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कैसे किया पलटवार?
राहुल गांधी ने दावा भी किया कि देश की जनता परेशान है, लेकिन सरकार एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने के लिए अरबों रुपये फूंक रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतकाल के जश्न में मगन भाजपा सरकार ने सदन में कह दिया कि, देश में महंगाई है ही नहीं। ख़ैर, इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी? आंखों पर अहंकार की पट्टी बांध कर, मित्रों को फ्री फंड में देश की संपत्ति जो बेच रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि सोमवार को लोकसभा में नियम 193 के तहत महंगाई पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने कहा था कि विपक्ष के लोग महंगाई ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिल रही है, क्योंकि महंगाई है नहीं।

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज़ है, और आप कांग्रेस की ताक़त। तानाशाह के हर फ़रमान से, जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है। आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, यह आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर ग़लत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘संसद के इस मानसून सत्र में हम सरकार से जनता के सवालों के जवाब मांगना चाह रहे थे, लेकिन आप सब ने देखा कि कैसे सरकार ने विपक्ष के लोगों को निलंबित करवाया, हमारे द्वारा विरोध करने पर हमें गिरफ़्तार करवाया, सदन स्थगित करवाया, और कल जब चर्चा हुई भी तो सरकार ने साफ कहा कि ‘महंगाई जैसी कोई समस्या है ही नहीं’!’’ 
विज्ञापन

'डरपोक लोग आपकी ताकत और एकता से डरते हैं'

उन्होंने दावा किया, ‘‘देश बेरोज़गारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा। लेकिन सरकार सिर्फ़ एक 'अहंकारी राजा' की छवि चमकाने में अरबों रुपये फूंक रही है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘महंगाई और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ आम आदमी की आय पर सीधा प्रहार है। आज की वास्तविकता यह है कि आम इंसान अपने सपनों के लिए नहीं, बल्कि दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार चाहती है कि आप बिना सवाल किए तानाशाह की हर बात को स्वीकार करें। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं, इनसे डरने की और तानाशाही सहने की ज़रुरत नहीं है। ये डरपोक हैं, आपकी ताकत और एकता से डरते हैं, इसलिए उसपर लगातार हमला कर रहे हैं। अगर आप एकजुट हो कर इनका सामना करोगे, तो ये डर जाएंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed