फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi surprises Sonia Gandhi with ‘Little Noorie’ on World Animal Day 2023

गांधी परिवार में आया नया सदस्य: राहुल गोवा से दिल्ली लेकर लाए और नाम रखा नूरी; देखें सोनिया की प्रतिक्रिया

Wed, 04 Oct 2023 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2023 03:20 PM IST
सार

राहुल गांधी ने नूरी को लाने और मां को सरप्राइज देने का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। वीडियो में कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप सभी हमारे परिवार के सबसे नए और सबसे प्यारी सदस्य नूरी से मिलें।’
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi surprises Sonia Gandhi with ‘Little Noorie’ on World Animal Day 2023
राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को दिया सरप्राइज - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक खास तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल, गांधी परिवार में एक नए सदस्य ने प्रवेश किया है। यह कोई और नहीं बल्कि एक पपी है। राहुल ने विश्व पशु दिवस के मौके पर मां सोनिया को तोहफे में जैक रसेल टेरियर नस्ल के एक पपी को दिया है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस पपी का नाम नूरी है। राहुल गांधी ने पपी नूरी का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें राहुल अपनी मां को नूरी देते हुए नजर आ रहे हैं। नूरी को गोवा से लाया गया है। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने नूरी को लाने और मां को सरप्राइज देने का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। वीडियो में कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप सभी हमारे परिवार के सबसे नए और सबसे प्यारी सदस्य नूरी से मिलें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी अगस्त में गोवा गए थे। इस पपी की नस्ल जैक रसेल टैरियर की एक नस्ल है। राहुल गांधी ने ये पपी गोवा एक डॉग हाउस से लिया, जिसे शरवानी पित्रे नाम की महिला अपने पति स्टेनली ब्रगांका के साथ चलाती हैं। उनका कुत्तों को पालने का ही काम है। 



कहा जाता है कि ये नस्ल ब्रिटेन की एक मशहूर नस्ल है। इसके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। इसका वजन 4-7 किलो होता है और ऊंचाई करीब 25 सेमी होती है। राहुल गांधी पपी खरीदने के लिए खास तौर पर गोवा गए थे। राहुल गांधी को कुत्ते बहुत ज्यादा पसंद हैं। यही वजह है कि अपने गोवा यात्रा के दौरान वो ये क्यूट पपी ले आए। 

वीडियो में , गांधी को दिल्ली में मेट्रो से घर लौटते हुए भी देखा जा सकता है। रास्ते में, उन्होंने यात्रियों के साथ बातचीत की। बाद में घर पहुंचकर मां सोनिया गांधी को सरप्राइज दिया। सोनिया भी बहुत खुश दिखीं। उन्होंने पपी को देखते ही कहा कि यह तो बहुत प्यारी है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 117,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed