फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi statement on loan waiving

सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं होने तक पीएम मोदी को सोने नहीं देंगे: राहुल

Tue, 18 Dec 2018 12:42 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 18 Dec 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi statement on loan waiving
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इससे खासे उत्साहित दिखे। पत्रकारों के पूछे जाने पर कि 'क्या चुनावी वादे पूरे होने शुरू हो गए', इसपर राहुल गांधी ने कहा कि देखा आपने, शुरू हो गया न काम। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 6 घंटे में हमने अपना चुनावी वादा पूरा किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह ही राजस्थान में भी जल्द ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।  
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हम प्रधानमंत्री मोदी को तब तक सोने नहीं देंगे जब तक कि वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते, सभी विपक्षी दल एकजुट रूप से इसकी मांग करेंगे। अब तक प्रधानमंत्री ने किसानों को एक रुपये की भी छूट नहीं दी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, 'भारत में मुख्य लड़ाई गरीब जनता, छोटे दुकानदार और 15-20 बड़े उद्योगपतियों के बीच की लड़ाई है। देश के लोगों का पैसा लेकर इन 15-20 उद्योगपतियों की जेब में डाला गया। देश के हर किसान का कर्जा कांग्रेस माफ करवाएगी। देश के किसानों डरो मत, कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।'  

उन्होंने राफेल और नोटबंदी पर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल के मुद्दे पर जेपीसी जांच क्यों नहीं हो रही, साथ बैठकर चर्चा क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है, गरीबों से पैसा छीनकर मोदी जी ने अपने मित्रों को दिया। 

हालांकि 1984 सिख दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिए जाने पर राहुल गांधी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि मैंने दंगों पर अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी है, और मैंने पहले भी यह कहा है। 


राहुल गांधी ने राफेल डील में जेपीसी जांच की मांग को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उपजे विवाद पर भी तंज कसते हुए कहा कि अभी तो बहुत सारे टाइपो निकलेंगे। जेपीसी में, राफेल पर, किसान कर्ज माफी, सारे मामलों में टाइपो निकलेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed