{"_id":"57dcd82c4f1c1b0c32d48065","slug":"rahul-gandhi-spg-guards-ask-for-licences-of-indigo-pilots","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पायलटों से लाइसेंस मांग विवादों में फंसे राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पायलटों से लाइसेंस मांग विवादों में फंसे राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे जवान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
नई दिल्ली से वाराणसी जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों पर हवाई जहाज के पायलटों से लाइसेंस मांगने का आरोप लगा है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने ईंधन की गुणवत्ता जांच की भी मांग की थी।
बताया जा रहा है कि यह घटना 14 सितंबर की है, जब राहुल गांधी इंडिगो की 6 ई 308 फ्लाइट से सुबह 8.55 बजे वाराणसी जा रहे थे। उन्हें बाबतपूर एयरपोर्ट से अपनी किसान यात्रा के लिए रवाना होना था।
क्रू के एक सदस्य का कहना है कि वह यह देखकर अचंभित था कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) गार्ड पायलट से लाइसेंस मांग रहा है। पायलट ने जब यह महसूस किया कि एसपीजी का व्यक्ति इसके लिए अधिकृत नहीं है तो उसने इसे एयरलाइंस से इसे चेक करने के लिए कह दिया।

Trending Videos
विमान के ईंधन की जांच की मांग की
राहुल गांधी
- फोटो : Getty
सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल ने संयोग से विमान की जांच की थी। इसके बाद एसपीजी ने ईंधन की जांच की मांग की थी। इस दौरान जहाज 45 मिनट ले रही और जब ईंधन अदूषित पाया गया तो उड़ान भर जा सकी।
इंडिगो एयरलाइन के प्रवक्ता ने एसपीजी द्वारा की गई मांग पर बयान देने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वह कोई भी जानकारी प्रकाशित नहीं करेगा।