फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi speech in puducherry says, i have tremendous pain on my father Rajeev Gandhi death, but I do not have anger or hatred towards culprit

पुडुचेरी में बोले राहुल- पिता के जाने का दर्द बहुत, लेकिन मैंने दोषियों को माफ कर दिया

Wed, 17 Feb 2021 06:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Feb 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi speech in puducherry says, i have tremendous pain on my father Rajeev Gandhi death,  but I do not have anger or hatred towards culprit
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि 1991 में अपने पिता राजीव गांधी की हत्या से उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति उनके मन में कोई नफरत या गुस्सा नहीं है।

विज्ञापन


राहुल यहां एक राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी क्रम में एक विद्यार्थी ने उनसे सवाल किया, ‘‘लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) ने आपके पिता की जान ले ली थी, इन लोगों के बारे में आपकी क्या भावनाएं हैं?’’ इसके जवाब में राहुल ने कहा कि हिंसा आपसे कुछ छीन नही सकती ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं है। निश्चित रूप से, मैंने अपने पिता को खो दिया और वह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। उन्होंने कहा कि यह किसी के दिल को अलग करने जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, "मुझे काफी दुख हुआ, लेकिन मुझे क्रोध नहीं है। मुझे कोई नफरत या क्रोध नहीं है। मैंने माफ कर दिया। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हिंसा आपसे कुछ नहीं छीन सकती... मेरे पिता मुझमें जीवित हैं... मेरे पिता मेरे जरिए बात कर रहे हैं।
 



गांधी ने मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ संवाद करने के बाद भारतीदासन राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की। ज्यादातर दलों ने राजीव गांधी हत्या मामले के सात दोषियों की रिहाई का समर्थन किया है लेकिन तमिलनाडु कांग्रेस ने इसका विरोध किया है।


एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 21 मई, 1991 को एक चुनाव रैली में राजीव गांधी की चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में हत्या कर दी थी। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख के एस अलागिरी ने कुछ महीने पहले कहा था कि अगर राजीव गांधी हत्या मामले के दोषियों को रिहा कर दिया जाएगा तो 25 साल से अधिक समय जेल में बिताने वाले "हत्या के सभी दोषियों" की रिहाई की मांग उठेगी। तमिलनाडु सरकार ने 2018 में दोषियों को रिहा करने की राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से सिफारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed