राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस का पहला महाअधिवेशन, 2019 का प्लान तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस का तीन दिवसीय महाअधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह पहला अधिवेशन है। इसकी शुरुआत पार्टी की संचालन समिति ने की। जिसमें राहुल, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में जारी इस बैठक में अधिवेशन में पास होने वाले विभिन्न प्रस्तावों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। पार्टी इनपर मुहर लागाएगी और फिर इनकी चर्चा अधिवेशन के दूसरे दिन यानि 17 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में करेगी।
#Visuals Congress Steering Committee meeting underway at the Constitution Club of India in Delhi. Congress President Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, former PM Manmohan Singh and other senior Congress leaders present. pic.twitter.com/WFTXXG08Xv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2018
संचालन समिति की बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'कांग्रेस का प्लेनरी सत्र कल से शुरू हो रहा है। इसमें पार्टी के अगले 5 सालों की दिशा और दशा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। यह अधिवेशन पूरी तरह से जमीनी कार्यकर्ताओं पर फोकस होगा।'
राहुल के भाषण से होगी शुरुआत
वहीं 17 और 18 मार्च को अधिवेशन की शुरुआत राहुल के भाषण से होगी। कांग्रेस ने अधिवेशन के लिए आयोजन समिति, ड्राफ्टिंग कमेटी और उसके तहत चार उपसमिति और एक संविधान संशोधन कमेटी का गठन किया है। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में पार्टी की भविष्य की रणनीति की दशा और दिशा तय होगी।
2019 को लेकर होगा मंथन
यह अधिवेशन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अधिवेशन में देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ साथ मोदी सरकार की कमियों को रेखांकित किया जाएगा। वहीं कांग्रेस राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, अंतरराष्ट्रीय मामलों, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा, कांग्रेस किसान की समस्याओं, युवा और रोजगार की बढ़ती समस्या सहित गरीबी उन्मूलन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा दलितों और आदिवासियों की दयनीय स्थिति पर भी विचार करेगी।