दलितों की पिटाई वाला वीडियो शेयर कर भाजपा-आरएसएस पर बिफरे राहुल, कहा- इतिहास माफ नहीं करेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल ने लिखा है कि अगर आज हमने इस मनुवादी सोच और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं की तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। उन्होंने आगे लिखा कि आज मानवता भी आखिरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने में जुटी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि इन दोनों ने एक सवर्ण के कुएं में नहाने की हिमाकत कर डाली है।
बता दें कि किशोरों को पीटे जाने का वीडियो वायरल हो चुका है और पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस के अनुसार, कुएं के मालिक ने अपने नौकर के साथ मिलकर इन दोनों के साथ ये बर्बरता दिखाई। 10 जून के इस मामले की जानकारी किशोरों के परिजनों को भी तब हुई जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
पाहुर थाना पुलिस ने 10 जून की रात को पीड़ित किशोरों में से एक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर जोशी और प्रहलाद लोहार को गिरफ्तार कर लिया और 11 जून को कोर्ट के सामने पेश करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दलितों के खिलाफ इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।
महाराष्ट्र की इस घटना में जिन किशोरों के साथ बर्बरता की जा रही है उनमें से एक की उम्र 15 साथ थी, जबकि दूसरा 16 साल का था। इन किशोरों का कसूर मात्र इतना था कि वे पड़ोस के गांव वकाडी में दूसरी जाति के एक किसान के कुएं में नहाने के लिए कूद गए थे।
महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2018
आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है।
RSS/BJP की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति खिलाफ हमने अगर आवाज़ नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा pic.twitter.com/STeBSkI1q1