डोकलाम पर राहुल का ट्वीट- मोदी जी, अब आप छाती ठोकना बंद कर दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को डोकलाम मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'मोदी जी अब आप छाती ठोंकना बंद कर दें।' गौरतलब है कि चीन डोकलाम मुद्दे को एक बार फिर तूल देने की तैयारी में है, इसी कड़ी में उसने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के अलावा सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है।
मोदीजी, जब आप छाती ठोकना बंद कर दें, तो क्या कृपया इसे समझाने का कष्ट करेंगे?https://t.co/CzQqRCLag0
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 6, 2017विज्ञापन
बता दें कि पहले भी इस विवादित क्षेत्र में चीन के सड़क निर्माण के बाद ही भारतीय खेमे ने इसका विरोध जताया था, जिसकी वजह से 78 दिनों तक दोनों देशों में गतिरोध बना रहा था।
राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी जी, अगर आपको अपनी तारीफ करने से फुरसत मिले तो क्या इसे समझाएंगे?’ राहुल ने ये ट्वीट एक खबर को शेयर करते हुए किया। इसमें कहा गया है कि डोकलाम पर 500 से ज्यादा चीनी सैनिक तैनात हैं और यहां चीन सड़क विस्तार का काम कर रहा है।
पढ़ें- डोकलाम पर फिर पैंतरे दिखाने लगा चीन, सीमा पर बढ़ाए सैनिक, 10 किलोमीटर दूर बना रहा सड़क
राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब खबरें आ रही हैं कि डोकलाम में अभी भी चीन के सैनिक तैनात हैं और वहां चीन और सैनिकों की तैनाती बढा रहा है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अभी भी सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच डोकलम में 73 दिन तक गतिरोध की स्थिति बनी रही थी।