फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slams Modi government for fake promises

कर्नाटक: राहुल ने लगाया आरोप, HAL से सौदा छीनकर दोस्त को दी राफेल डील

Sat, 10 Feb 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi slams Modi government for fake promises
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी रियर व्यू मिरर (वाहनों में पीछे देखने वाली शीशा) देखकर देश चला रहे हैं जो दुर्घटनाओं की वजह बनेगा, जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भविष्य को देखकर सरकार चला रहे हैं। प्रधानमंत्री को सिद्धारमैया से शासन चलाने के गुण सीखने चाहिए। 
विज्ञापन


राहुल चार दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए बेल्लारी के होसापेटे में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने इस हफ्ते संसद में एक घंटे से ज्यादा वक्त का भाषण दिया लेकिन वह किसानों के ज्वलंत मुद्दों, बेरोजगारी, आदिवासी और दलितों पर एक शब्द भी नहीं बोले। हालांकि वह पहले की सरकारों पर जमकर बोले। मोदी जी, देश ने आपको भूतकाल के बारे में बोलने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाया था। देश आपसे भविष्य की योजनाओं के बारे में जानना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के बारे में खूब बोलते हैं लेकिन बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें बर्खास्त किया गया था। उन्होंने लोगों से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी की दोबारा सरकार बनी तो वह मौजूदा समय से दोगुना काम करेगी। 

राफेल सौदे में हुआ भ्रष्टाचार
राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए खुद फ्रांस जाकर राफेल सौदे में बदलाव कराया। हमने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से तीन सवाल पूछे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 


रोड शो भी करेंगे राहुल
राहुल उत्तर कर्नाटक के बेल्लारी के अलावा कोप्पल, रायचूर, कालाबुर्गी और बिदर भी जाएंगे। इस दौरान वह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड शो भी करेंगे। साथ ही किसानों और अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed