राहुल गांधी ने देश को बताया राफेल डील पर रक्षा मंत्री का ये 'झूठ', ट्वीट कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां सेना अधिक बजट की मांग कर रही है वहीं इस सौदे के कारण सरकारी खजाने को 36 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
राहुल ने आरोप लगाया कि फाइटर प्लेन का निर्माण करने वाली कंपनी दासाल्ट एविएशन ने एयरक्राफ्ट की कीमतें जारी कर ‘आरएम’ (रक्षामंत्री या डिफेंस मिनिस्टर) का ‘झूठ’ बताया।
राहुल ने लड़ाकू विमान के लिए भाजपा सरकार, पूर्ववर्ती यूपीए सरकार और कतर की तरफ से भुगतान की जाने वाली कीमतों का उल्लेख किया।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘दसाल्ट ने आरएम का झूठ बताया और राफेल की कीमतें जारी की, कतर:1319 करोड़, मोदी: 1670 करोड़, एमएमएस:570 करोड़।’ राहुल ने रक्षा सौदे को लेकर भाजपा नीत सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि इससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
Dassault called RM's lie and released prices paid per RAFALE plane in report:
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 16, 2018
Qatar = 1319 Cr
MODI = 1670 Cr
MMS = 570 Cr
1100 Cr per plane or 36,000 Cr i.e 10 % of our Defence budget, in the pocket.
Meanwhile, our Army begs our Govt. for money. pic.twitter.com/fE5tj4IaeN