फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi slams Centre over COVID death statement

सांसों पर सियासत: राहुल गांधी का केंद्र पर फिर हमला, बोले- सब याद रखा जाएगा

Thu, 22 Jul 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 02:27 PM IST
सार

कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होने के दावे पर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्षी दलों के नेता लगातार सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi slams Centre over COVID death statement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होने के दावे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि सब याद रखा जाएगा। वीडियो में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकते लोग, लंबी कतारें समेत ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें की अलग-अलग खबरों की कटिंग दिखाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने वीडियो साझा कर सरकार पर कसा तंज
राहुल गांधी ने ऑक्सीजन की कमी की सच्चाई के बारे में एक वीडियो साझा किया, जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल है। वीडियो में ऑक्सीजन सिलेंडरों को फिर से भरने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे लोगों की तस्वीरें और गोवा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण  75 लोगों की मौत का भी जिक्र किया गया है। 


कांग्रेस ने मंत्री पर गुमराह करने का लगाया आरोप
बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के एक सवाल का जवाब देते हुए  केंद्र सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने राज्यसभा में बताया था कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मिली रिपोर्ट में ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की मौत नहीं बताई गई है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। केंद्र सरकार राज्यों के आंकड़े को आधार मानकर जानकारी देती है। वहीं कांग्रेस ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रवीण पवार पर गलत सूचना देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस जारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed