फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi slams BJP, calls Maharashtra woman doctor’s suicide an ‘institutionalised murder’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का BJP पर वार, महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर की आत्महत्या को बताया ‘संस्थागत हत्या’

Sun, 26 Oct 2025 01:23 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Oct 2025 01:23 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर की आत्महत्या को ‘संस्थागत हत्या’ करार देते हुए भाजपा सरकार पर अमानवीयता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi slams BJP, calls Maharashtra woman doctor’s suicide an ‘institutionalised murder’
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की महिला सरकारी डॉक्टर की आत्महत्या को संस्थागत हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार की अमानवीय और असंवेदनशील कार्यप्रणाली को उजागर करती है।

विज्ञापन


यह डॉक्टर महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली थीं और सतारा जिले के फळटन में सरकारी अस्पताल में तैनात थीं। गुरुवार रात उन्हें एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। डॉक्टर ने अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने पर कई बार दुष्कर्म करने और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Naxalism: आखिरी सांसें गिन रहा नक्सलवाद! वामपंथी उग्रवाद को इस तरह घुटनों पर लाई सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


'महिला डॉक्टर की आत्महत्या किसी सभ्य समाज के विवेक को झकझोर देने वाली त्रासदी'
राहुल गांधी ने एक्स (X) पर हिंदी में लिखा 'महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर डॉ. संपदा मुंडे की आत्महत्या किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई। जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ़ सबसे घिनौना अपराध किया - उसके साथ बलात्कार और शोषण किया।

 
उन्होंने आगे लिखा कि रिपोर्ट्स के अनुसार, BJP से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव डालने की कोशिश भी की। सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का ये सबसे घिनौना उदाहरण है। यह आत्महत्या नहीं - संस्थागत हत्या है। जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? डॉ. संपदा की मौत इस BJP सरकार के अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है। हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं। भारत की हर बेटी के लिए - अब डर नहीं, न्याय चाहिए।

ये भी पढ़ें:- INC: उत्तर भारत में खराब AQI को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता, कहा- वायु प्रदूषण अब दिमाग और शरीर पर सीधा हमला

घटना के बाद कार्रवाई
पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने शनिवार को आत्मसमर्पण किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकार को भी पुणे से पकड़ा गया है। दोनों पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि डॉक्टर ने कई बार उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि फळटन के कुछ राजनीतिक लोग मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव डालते थे। शुक्रवार रात डॉक्टर का अंतिम संस्कार बीड जिले के वडवानी तहसील में किया गया। परिजन आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed