आसनसोल हिंसा: राहुल का BJP-RSS पर हमला, कहा- नफरत फैलाने वालों को जीतने नहीं देंगे
राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि अपने बेटों को नफरत और सांप्रदायिकता के कारण खोने के बाद भी यशपाल सक्सेना और इमाम इम्दादुल रशीदी के संदेश दिखाते हैं कि हिंदुस्तान में प्यार हमेशा नफरत को हराएगा।
राहुल ने लिखा है कि कांग्रेस की नींव भी करुणा और आपसी भाईचारे पर टिकी है। उन्होंने इसी बहाने भाजपा-आरएसएस को निशाने पर लेते हुए लिखा कि नफरत फैलाने वाली विचारधारा को जीतने नहीं देंगे।
अपने बेटों को नफरत और सम्प्रदायिकता के कारण खोने के बाद यशपाल सक्सेना और इमाम रशीदी के संदेश ये दिखाते हैं कि हिन्दुस्तान में हमेशा प्यार नफरत को हराएगा।
कांग्रेस की नींव भी करुणा और आपसी भाईचारे पर टिकी है। हम नफरत फैलाने वाली BJP/RSS की विचारधारा को जीतने नहीं देंगे। pic.twitter.com/5smEqBm8gK — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 31, 2018