फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi slam Young Turks for leaving party stating their exits were no loss create room for new leaders

राहुल गांधी बोले- युवाओं का कांग्रेस छोड़कर जाना नहीं है कोई नुकसान, बनेंगे नए अवसर

Sat, 18 Jul 2020 09:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 18 Jul 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi slam Young Turks for leaving party stating their exits were no loss create room for new leaders
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान में वरिष्ठ बनाम युवा के बीच गतिरोध जारी है। इस कारण राज्य सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई थी जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और उनके साथ 20 से ज्यादा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। परिणामस्वरूप कमलनाथ को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन

इन दोनों घटनाक्रम से सालों पुरानी पार्टी के अंदर वरिष्ठ बनाम युवा के बीच की लड़ाई सामने आ गई है। हालांकि वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कभी पायलट या सिंधिया को कुछ नहीं कहा। इसी बीच सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने युवा नेताओं की पार्टी छोड़ने को लेकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि इससे नए नेताओं के लिए अवसर बनेंगे।
विज्ञापन



राहुल गांधी का यह बयान राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच आया है। इससे उन बातों पर एक तरह से विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि पार्टी पूर्व उपमुख्यमंत्री को वापस लाने की कोशिश कर रही है। पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने बेशक किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी टिप्पणी साफतौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को लेकर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान संकट : असंतुष्ट विधायकों को चार दिन की राहत, सुनवाई सोमवार तक स्थगित


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि गांधी ने बैठक में अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य की चुनौतियां और आने वाले महीनों में विभिन्न परिदृश्यों पर चर्चा की। बैठक के दौरान पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि कुछ लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। आपको इन घटनाक्रमों से चिंतित नहीं होना चाहिए। इससे आपके लिए नए अवसर खुलेंगे।’ एक सदस्य ने दावा किया कि राहुल ने हिंदी के मुहावरे ‘दुम दबा के भाग गए’ का भी इस्तेमाल किया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

राहुल के ताजा बयान से उन संभावनाओं को झटका लगा है जिनमें कहा जा रहा था कि सचिन की पार्टी में अब भी वापसी की संभावना है। हालांकि अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। पायलट सहित 18 बागी विधायकों ने स्पीकर के नोटिस के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय का रुख किया है। वहीं पायलट ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed