फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi, Shashi Tharoor on ukraine crisis, says My thanks to Dr S Jaishankar and his colleagues for a comprehensive briefing and candid responses to our questions

यूक्रेन संकट पर बैठक: थरूर हुए विदेश मंत्री जयशंकर के मुरीद, तारीफ में पढ़े जमकर कसीदे

Thu, 03 Mar 2022 02:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Mar 2022 02:17 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस में चल रही जंग और भारतीय नागरिकों की निकासी को लेकर आज विदेश मंत्रालय की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi, Shashi Tharoor on ukraine crisis, says  My thanks to Dr S Jaishankar and his colleagues for a comprehensive briefing and candid responses to our questions
शशि थरूर और एस जयशंकर

विस्तार

यूक्रेन और रूस में चल रही जंग और भारतीय नागरिकों की निकासी को लेकर आज विदेश मंत्रालय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर भी मौजूद थे। इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। जयशंकर ने इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं के सवाल के जवाब दिए। वहीं बैठक के बाद शशि थरूर मीडिया के सामने आए और विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े।

विज्ञापन


जानें थरूर ने जयशंकर की तारीफ में क्या कहा
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि यूक्रेन पर आज सुबह विदेश मामलों की सलाहकार समिति की सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने हमारे सवालों एवं चिंताओं के स्पष्ट जवाब दिए। इसके लिए हमलोग विदेश मंत्री को धन्यवाद कहते हैं। थरूर ने कहा कि डॉ. एस जयशंकर ने शानदार विदेश नीति दिखाई है और इसी भावना से आगे भी काम करना होगा। हमलोग एक हैं और हर संकट का मुकाबला मिलकर करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जानें राहुल गांधी क्या बोले
विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के रूस के करीब आने का मुद्दा उठाया लेकिन उन्होंने कहा कि प्राथमिकता अभी यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें प्रतिक्रिया मिलने में देर हुई और एडवाइजरी भ्रमित कर रही थी। हालांकि अब इस संकट की घड़ी में साथ मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed