राहुल ने साझा किया कोरोना ग्राफ, कहा- गलत रेस जीतने के रास्ते पर भारत, सरकार का अहंकार इसका जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है। विपक्ष का कहना है कि सरकार इस वायरस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है। दूसरी तरफ, अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अनलॉक-1 के तहत दी गई रियायतों की वजह से नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
वहीं, एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कोरोना संकट पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने एक ट्वीट कर कोरोना ग्राफ साझा किया साथ ही लिखा, 'भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है। अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के कारण, एक भयावह त्रासदी।' अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक 20 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है।
India is firmly on it's way to winning the wrong race.
A horrific tragedy, resulting from a lethal blend of arrogance and incompetence. pic.twitter.com/NB2OzXPGCXविज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 12, 2020
गौरतलब हो कि गुरुवार को भारत यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे 17 मई के बाद से लगातार बढ़ते मामलों के कारण भारत एक-एक पायदान ऊपर चढ़ता जा रहा है और अब दुनिया में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर आ गया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी पूर्व राजनयिक से बोले राहुल, धर्म के आधार पर बांटने वालों ने खुद को राष्ट्रवादी घोषित किया
बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 308993 हो गई है, जिनमें से 145779 सक्रिय मामले हैं, 154330 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.