फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi : Seat sharing issues among INDIA partners will be resolved, coalition will win Loksabha polls

Rahul Gandhi: 'सीट बंटवारे पर हो रही चर्चा, जल्द होगा समाधान', इंडिया गठबंधन की बैठकों पर बोले राहुल गांधी

Tue, 16 Jan 2024 07:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिफोबोजू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिफोबोजू Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम जल्द ही आपको सीट बंटवारे से जुड़ी खबर देंगे। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को करारी मात देंगे। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi : Seat sharing issues among INDIA partners will be resolved, coalition will win Loksabha polls
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का जल्द समाधान निकल जाएगा। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देगा। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच आपसी सम्मान और प्रेम हैं। यह गठबंधन भाजपा, आरएसएस के विचारों का विरोध करता है। 
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन आम चुनाव में भाजपा को देगा मात- राहुल
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान नागालैंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में हैं। सभी सहयोगी दल आपस में बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है, मुझे लगता है कि जल्द ही आप लोगों को एक अच्छी खबर मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है, इसका समाधान जल्द निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं- राहुल गांधी 
नीतीश कुमार की नाराजगी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी नाराज नहीं है, मीडिया इससे जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। मीडिया बैठक के गठबंधन का भाईचारा नहीं दिखाता है। एक मुद्दा उठाकर मीडिया इसे बड़ा मुद्दा बना देती है। गौरतलब है कि राहुल गांधी का यह बयान उस समय आया जब इंडिया गठबंदन में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बैठकें हो रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम जीत हासिल करेंगे। 2024 के आम चुनाव में हम भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू होने के बाद सोमवार शाम को नागालैंड पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed