फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Mark my words The Government will be forced to take these Farm laws Madurai Tamil Nadu

राहुल गांधी बोले- मेरी बात को गांठ बांध लो, मोदी सरकार को वापस लेने होंगे कृषि कानून

Thu, 14 Jan 2021 02:48 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 14 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says Mark my words The Government will be forced to take these Farm laws Madurai Tamil Nadu
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मदुैर में जलीकट्टू के आयोजन को देखा। इस दौरान राहुल गांधी ने यहां मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी बोले कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। राहुल गांधी बोले कि जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, आप मेरी बात को गांठ बांध लीजिए, मोदी सरकार को कृषि कानून को वापस लेना होगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा अपने दो या तीन दोस्तों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिसे हम सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की उपेक्षा ही नहीं कर रही है बल्कि उन्हें पूरी तरह से नष्ट करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान जान की परवाह किए बिना दिल्ली बॉर्डर पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी एक भी नहीं सुन रही है। सरकार किसानों की जमीन हथियाकर अपने उद्योगपति मित्रों को देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल न कहा कि पीएम मोदी कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों की सहायता नहीं की थी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप किस तरह के प्रधानमंत्री हैं जो आपदा में किसी का साथ नहीं देते। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक देश की सीमा में घुस रहे हैं लेकिन पीएम चुप हैं।

 

राहुल गांधी ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि आप किसानों को दबा सकते हैं और यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा। जब भी भारतीय किसान कमजोर होते हैं, भारत कमजोर होता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को इसलिए बर्बाद करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह अपने दो-तीन मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। राहुल बोले कि वो किसानों के साथ हैं और उनकी हर मांग का समर्थन करते हैं। जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, उन्हें वापस ले जाना ही होगा। 
 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठे हैं। आज चीनी सेना हमारी जमीन में घुसी हुई है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed