सावरकर: गिरिराज का राहुल पर पलटवार, उधार के सरनेम से कोई देशभक्त नहीं होता
दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली की। जिसमें राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। झारखंड की एक रैली में राहुल के दिए रेप इन इंडिया बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भाजपा ने काफी हंगामा किया था और उनसे माफी मांगने को कहा था। इसे लेकर राहुल ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है। मैं मरते दम तक माफी नहीं मांगूंगा। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए राहुल के उपनाम (सरनेम) को उधार का बताया है। उन्होंने लिखा, 'वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे। उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता, कोई देशभक्त नहीं बनता। देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए। वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब यह नहीं होगा। यह तीनों कौन है? क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं?'
वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे...उधार का सरनेम लेने से कोई गांधी नहीं होता ,कोई देशभक्त नहीं बनता..देशभक्त होने के लिए रगों में शुद्ध हिंदुस्तानी रक्त चाहिए।
वेश बदलकर बहुतों ने हिंदुस्तान को लूटा है अब यह नहीं होगा।
यह तीनों कौन है ??क्या यह तीनों देश के आम नागरिक हैं?? pic.twitter.com/NTBzJhCXDI — Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 14, 2019