फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says, come to power, andhra Pradesh will give special status

उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ कर सकते हैं प्रधानमंत्री, मगर किसानों का नहीं : राहुल

Fri, 22 Feb 2019 07:36 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 22 Feb 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says, come to power, andhra Pradesh will give special status
राहुल गांधी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री पर पुलवामा हमले के बाद भी फोटो शूट कराने के अपने आरोप पर कायम रहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को इस फोटो शूट को रद्द नहीं करने के लिए ‘खुद पर शर्म’ आनी चाहिए।

विज्ञापन


तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि मोदी साढ़े तीन घंटे तक खुद की फिल्म बनवाते रहे। शहीद हुए लोगों के परिवारों की सहायता करने से ज्यादा महत्वपूर्ण उनके लिए फिल्म बनाना, मुस्कराना और हंसना था।
विज्ञापन


गांधी ने सबसे पहले यह आरोप बृहस्पतिवार को ट्वीट कर लगाया था जिसका भाजपा ने जोरदार खंडन किया था। भाजपा ने इसे झूठ बताते हुए कांग्रेस पर ‘सस्ती राजनीति’ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर देश के प्रभावशाली उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने वहीं किसानों का कर्ज माफ नहीं करने का भी आरोप लगाया। आंध्र प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंकते हुए गांधी ने वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य को विशेष दर्जा देगी।

कृषि रिण माफी पर गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस संबंध में किये गये वादे को पूरा किया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी देश में सबसे शक्तिशाली उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकते हैं और कर्ज माफी दे सकते हैं लेकिन किसानों का रिण माफ नहीं कर सकते।’’  गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में आए या नहीं, लेकिन केंद्र की सत्ता में आई तो विशेष श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा।

जनसभा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गांधी को प्राचीन पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी खड़ी चढ़ाई कर मंदिर तक पहुंचने में लगभग दो घंटे लगे। 

अधिकारी ने बताया कि दोपहर में तिरुपति के अलीपीरी में पहाड़ी पर चढ़ाई के बाद कांग्रेस अध्यक्ष लगभग 20 मिनट तक मंदिर में रहे। बाद में, राहुल गांधी वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करने के लिए चले गए।

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी शुक्रवार को यहां तिरुमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी पत्नी सीमा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।


बता दें कि इस समय राहुल गांधी मिशन साउथ पर है। मिशन साउथ के पहले चरण में कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के एक दिन के दौरे से शुरुआत की है। आज उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed