फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says all cash is not black and slams modi govt

जब बॉक्सर विजेंदर ने राहुल गांधी से पूछा- सर आप शादी कब करेंगे, तो मिला ये जवाब

Fri, 27 Oct 2017 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 27 Oct 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says all cash is not black and slams modi govt

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कब शादी करेंगे इसको लेकर तमाम अटकलें लगती रही हैं लेकिन वह हर बार इस सवाल से बचते रहे हैं, लेकिन गुरुवार को वह इस सवाल पर ऐसे फंसे की जवाब देना ही पड़ा। जवाब देना भी मजबूरी हो गया क्योंकि सवाल पूछने वाला भी बिना जवाब लिए मानने को तैयार नहीं था। 

विज्ञापन


मामला था राजधानी दिल्‍ली में आयोजित पीएचडी चैंबर के एक कार्यक्रम का, जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंच से कई लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच बॉक्सर विजेन्दर सिंह ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि राहुल चुप्पी साध गए, लेकिन बाद में जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन


विजेन्दर सिंह ने राहुल से स्पोर्ट्स और शादी को लेकर दो सवाल पूछे। स्पोर्ट्स के मुद्दे पर राहुल ने बताया कि वह खेलों को काफी पंसद करते हैं खुद भी दिन में कम से कम एक घंटा खेलों के लिए निकालते हैं। राहुल के अनुसार वह स्विमिंग, वाकिंग सहित कई अन्य खेलों पर भी ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर विजेन्दर ने राहुल से पूछा कि आप शादी कब करेंगे पूरा देश ये जानना चाहता है। इस पर राहुल पहले तो चुप रहे लेकिन जब विजेन्द्र नहीं माने तो उन्होंने कहा कि मैं डेस्टिनी पर विश्वास करता हूं, इसलिए शादी जब होगी तब होगी। 


पढ़ें- गुजरात: अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल, राहुल ने GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स'    
 

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।  राहुल ने कहा कि 'भारत में बेरोजगारी एनडीए सरकार का नतीजा है, मोदी सरकार ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेरा है। इस सरकार से जनता का विश्वास खत्म हो चुका है।'

   

उन्होंने आगे कहा 'सरकार ने देश के हर व्यक्ति को चोर समझ लिया है। सारा पैसा कालधन नहीं है और जो कालाधन है वो कैश नहीं है। कारोबार गिरा है लेकिन वित्तमंत्री अरुण जेटली बड़ी हिम्मत के साथ टेलिवीजन पर कहते हैं कि सब ठीक है। हम 8 नवंबर को नोटबंदी की बरसी के रूप में मनाएंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed