फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi said we have broken barricades but not break law in guwahati assam bharat jodo nyay yatra

Rahul Gandhi: 'हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे', राहुल बोले- हमें कमजोर मत समझना

Tue, 23 Jan 2024 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा 'हमें कमजोर मत समझना। हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते।' पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने 'बब्बर शेर' बताया।

विज्ञापन
rahul gandhi said we have broken barricades but not break law in guwahati assam bharat jodo nyay yatra
राहुल गांधी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को गुवाहाटी में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल कांग्रेस नेता यात्रा को शहर के भीतर से निकालना चाहते थे, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे।'  
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया 'बब्बर शेर'
राहुल गांधी ने कहा 'हमें कमजोर मत समझना। हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते।' पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने 'बब्बर शेर' बताया और बोले कि 'उन्होंने यूनिवर्सिटी में मेरा कार्यक्रम कैंसिल कर दिया, लेकिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर मेरी बात सुनी। हम असम में भाजपा को हराएंगे और जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी ने पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पुलिस सिर्फ उन्हें मिले आदेशों का पालन कर रही है। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम सीएम के खिलाफ हैं, जो भ्रष्ट हैं, हमारी लड़ाई उनसे है।'
विज्ञापन


'जीत हमारी हुई है'
वहीं असम के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, जीत हमारी हुई है।' हालांकि बाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने तय रूट से आगे बढ़ी और बाइपास से होकर शहर से बाहर निकली। वहीं हंगामे के बाद असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। असम सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'असम एक शांतिपूर्ण राज्य है और इसमें नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी गुरुवार तक असम में रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed