{"_id":"5d0a348e8ebc3e0eae5c0dba","slug":"rahul-gandhi-said-to-congressmen-on-his-birthday-do-not-worry-i-am-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को दिया ये तोहफा, बोले 'मैं हूं ना'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को दिया ये तोहफा, बोले 'मैं हूं ना'
Wed, 19 Jun 2019 06:41 PM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। भले ही उन्होंने प्रत्यक्ष तौर पर मीडिया के सामने आकर ये बात नहीं कही, लेकिन कांग्रेसियों को यह संदेश दे दिया है। बुधवार को राहुल का जन्मदिन था। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में करीब 45 मिनट तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। कांग्रेसियों का एक ही आग्रह था कि राहुल आगे बढ़ो, सब लोग आपके साथ हैं। पार्टी और देश को आपकी जरूरत है। राहुल ने भी कार्यकर्ताओं के कंधे पर हाथ रखकर कहा, चिंता न करें, 'मैं हूं ना'।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर खुलकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कई राज्यों के कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए एआईसीसी दफ्तर पहुंचे थे। हर कार्यकर्ता का एक ही आग्रह था कि राहुल आपको नेतृत्व करना है। केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि यूपीए के सहयोगी दल और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता भी चाहते हैं कि वे आगे बढ़ें। उनके अध्यक्ष पद पर रहते हुए यूपीए कहीं ज्यादा सशक्त तरीके से विपक्ष की भूमिका निभा सकता है।
पिछले कुछ दिनों में यूपीए के सहयोगी दलों ने भी राहुल गांधी से कहा है कि एनडीए-भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है तो उसके लिए राहुल जैसे नेताओं को नेतृत्व करना होगा। राहुल गांधी ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि जैसे कांग्रेस पार्टी अभी तक लोगों की बात सदन में या उसके बाहर रखती आई है, इस बार उससे कहीं ज्यादा प्रभावी रूप में सरकार को चेताया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल ने कार्यकर्ताओं को अपने जन्मदिन का तोहफा देते हुए कहा, वे अपने कार्य में जुट जाएं। सरकार के कामों पर नजर रखें और किसी भी गलत निर्णय का विरोध करने से पीछे न हटें। अंत में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के कंधे पर हाथ रखकर जब यह कहा, 'मैं हूं ना' तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। गौरव गोगोई ने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी जल्द ही लोगों के सामने संघर्ष की एक नई तस्वीर पेश करेंगे।