फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said that RSS can not decide the future of Tamil Nadu

चीनी ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया और 56 इंच सीने वाला पड़ोसी देश का नाम नहीं ले सकता: राहुल

Mon, 25 Jan 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरूपुर (तमिलनाडु)
पीटीआई, तिरूपुर (तमिलनाडु) Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said that RSS can not decide the future of Tamil Nadu
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का पैतृक संगठन तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता और इसका फैसला राज्य की जनता एवं इसके युवा करेंगे।

विज्ञापन


एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भ्रम है और वह सोचते हैं कि वह तमिलनाडु सरकार को धमका सकते हैं तो वह राज्य के लोगों को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन भी मोदी सरकार पर हमला जारी रखा। राहुल ने कहा कि चीनी सेना ने भारतीय इलाके पर कब्जा कर लिया, लेकिन 56 इंच का सीना रखने वाले के मुंह से पड़ोसी देश का नाम तक नहीं निकला। केंद्र सरकार किसानों, श्रमिकों व छोटे उद्योगों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ पांच-छह उद्योगपतियों के लिए देश को चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने रविवार को इरोड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पहली बार भारतीयों ने देखा कि कैसे चीन ने भारतीय इलाके पर कब्जा किया। यह हमारे देश की सच्चाई है। आज चीन समझता है कि भारत कमजोर है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अगर भारत के मजदूर, किसान, बुनकर मजबूत और सुरक्षित होते तो चीन भारत में घुसने की कभी हिम्मत नहीं कर सकता था।

मोदी सरकार का काम था सीमा पर चीन को रोकना, लेकिन केंद्र सरकार आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली की सीमा पर रोक रही है। राहुल ने कहा, वह दिल्ली में तमिल लोगों का सिपाही बनना चाहते हैं। वह भाजपा को कभी भी तमिल संस्कृति को अपमानित नहीं करने देंगे। 

राहुल ने कई जगहों पर रोड शो के दौरान लोगों से संवाद भी किया। राहुल ने कहा भारत कई विभिन्न संस्कृतियों का घर है  और यही हमारी देश की ताकत है। यह हमारा कर्तव्य है कि हर भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा की जाएगी।

लोग महंगाई से परेशान, मोदी सरकार टैक्स इकट्ठा करने में व्यस्त: राहुल 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने रविवार को ट्वीट किया, मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा बढ़ोतरी लाए हैं।


लोग महंगाई से परेशान हैं और मोदी सरकार सिर्फ टैक्स इकट्ठा करने में व्यस्त है। एक सप्ताह में चौथी बार दाम बढ़ने से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत अब तक सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed