फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said, Policy for farmers will be created within 10 days of winning election

राहुल बोले- क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, इसलिए नहीं करूंगा 15 लाख देने का वादा

Fri, 08 Dec 2017 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said,  Policy for farmers will be created within 10 days of winning election

गुजरात में प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह जनता से 15 लाख रुपए देने का झूठा वायदा नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


आणंद में रैली को संबोधित करते हुए कहा 'मैं ये झूठ नहीं बोलूंगा कि मैं आपके बैंक खातों में 15 लाख डाल दूंगा। लेकिन जब राज्य में हमारी सरकार आएगी तो आपको महसूस होगा कि 22 साल बाद हमारी आवाज को सुना जा रहा है।'
विज्ञापन


पढ़ें:  बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे थे BJP नेता, स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे कांग्रेसी: PM मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा 'घोषणापत्र सवाल उठाने के बाद भाजपा ने इसे तैयार करवाया। कांग्रेस के कहने पर अरुण जेटली ने इसे जारी किया। आखिर उन्हें इसकी क्या जरूरत जब वह जानते हैं कि वह यहां 100 साल तक राज करेंगे?'

उन्होंने कहा 'हम गुजरात में कर्नाटक की तर्ज पर कैंटीन शुरू करेंगे जहां बेहद कम कीमत पर खाना दिया जाएगा।'

गुजरात में कांग्रेस की आंधी, हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता 

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को गुजरात चुनाव में जीतने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतने जा रही है और कोई भी हमें नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अब आंधी आ रही है।



उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के लिए क्या करना चाहती है, यह अब तक नहीं बताया है। बीजेपी ने अपना घोषणापत्र अभी तक तैयार नहीं किया है। राहुल ने कहा कि वह चुनाव जीतने से 10 दिनों के भीतर ही किसानों की लोन माफी पर पॉलिसी बनाएंगे।

पढ़ें:  वित्त मंत्रालय ने PAN को आधार से लिंक करने की समयसीमा को बढ़ाकर किया 31 मार्च

राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश के पीएम की कुर्सी का आदर करती है और कांग्रेस में कोई भी पीएम के लिए गलत शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता। लेकिन पीएम मोदी हमारे बारे में कुछ भी कह सकते हैं। हमने इसलिए मणिशंकर अय्यर पर कार्रवाई की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed