फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said PM Modi tell, who went to the money of Rafale deal

राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- बताएं, राफेल सौदे का पैसा किसके पास गया

Sat, 10 Apr 2021 05:15 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 05:15 AM IST
सार

  • राहुल ने कहा, जैसे पीएम छात्रों को निडर होकर सवाल का जवाब देने को कह रहे हैं तो उन्हें भी निडर होकर कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए

विज्ञापन
Rahul Gandhi said PM Modi tell, who went to the money of Rafale deal
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम के छात्रों से निडर होकर परीक्षा में सवालों का जवाब देने के मंत्र पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन


राहुल ने कहा, जैसे पीएम छात्रों को निडर होकर सवाल का जवाब देने को कह रहे हैं तो उन्हें भी निडर होकर कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए। पीएम को बताना चाहिए कि राफेल सौदे में पैसा किसके पास गया? राफेल सौदे से भ्रष्टाचार निरोधक नियमों को किसने हटाया और रक्षा मंत्रालय के कागजात को बिचौलियों तक किसने पहुंचाया?
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने कहा, यह घोटाला नहीं, बल्कि देशद्रोह है
इस बीच, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, यह कोई छोटा घोटाला नहीं, बल्कि देशद्रोह है। राफेल सौदे में जिस तरह पैसे का आदान प्रदान हुआ, सरकारी खजाने को चूना लगाया गया और कीमत बढ़ाकर 21 हजार करोड़ से अधिक भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह स्पष्ट है कि ये लोग खाते भी हैं, खिलाते भी हैं और पकड़े जाने पर गुर्राते भी हैं। चोरी भी और सीनाजोरी भी। सुरजेवाला ने कहा, एक फ्रेंच वेबसाइट के मुताबिक जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे साफ है कि राफेल सौदे में बहुत भयंकर भ्रष्टाचार हुआ है। देश के हितों से खिलवाड़ हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed