फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said on Covid-19, Coronavirus crisis will have to be deal with kindness

कोविड-19 पर बोले राहुल गांधी, कोरोना संकट से दया भाव के साथ निपटना होगा

Fri, 27 Mar 2020 07:14 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said on Covid-19, Coronavirus crisis will have to be deal with kindness
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के सामने पेश आ रही मुश्किलों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को इस संकट से दया भाव के साथ निपटने की जरूरत है।

विज्ञापन


गरीबों और मजदूरों की परेशानी से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, लॉकडाउन से हमारे गरीब और कमजोर वर्ग के लोग तबाह हो जाएंगे। यह उस भारत के लिए बहुत बड़ा झटका होगा जिससे हम प्यार करते हैं। भारत में सबकुछ एक जैसा नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें सावधानी से सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा, इस संकट से हमें बहुत बारीकी और दया भाव के साथ निपटने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली और कुछ अन्य शहरों से मजूदरों और गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने की खबरें आ रही हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed