{"_id":"5f131c8c6ffb13570b1b2f99","slug":"rahul-gandhi-said-india-will-have-to-pay-a-heavy-price-because-of-the-cowardly-steps-of-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के ‘कायरतापूर्ण कदमों’ की वजह से भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार के ‘कायरतापूर्ण कदमों’ की वजह से भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: राहुल गांधी
Sat, 18 Jul 2020 09:30 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लद्दाख दौरे पर दिए बयान का हवाला देते हुए शनिवार को दावा किया कि सरकार के ‘कायरतापूर्ण कदमों’ की भारत भारी कीमत चुकाने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने लद्दाख में सिंह के बयान से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, चीन ने हमारी जमीन ले ली और भारत सरकार चेंबरलिन (पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री) की तरह व्यवहार कर रही है। इससे चीन का हौसला और बढ़ेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘सरकार के ‘कायरतापूर्ण कदमों’ की भारत भारी कीमत चुकाने जा रहा है।’ गौरतलब है कि लद्दाख की यात्रा पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि चीन के साथ चल रही बातचीत से सीमा गतिरोध का हल निकल जाएगा लेकिन वह इसकी गारंटी नहीं दे सकते कि इसमें किस हद तक कामयाबी मिलेगी। इसके साथ ही सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की एक इंच भी जमीन नहीं ले सकती।
विज्ञापन