{"_id":"604a95848ebc3edbef0a8839","slug":"rahul-gandhi-said-government-failed-miserably-to-implement-anti-scavenging-act2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने कहा: मैला ढोने रोधी कानून-2013 को लागू करने में बुरी तरह विफल रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने कहा: मैला ढोने रोधी कानून-2013 को लागू करने में बुरी तरह विफल रही सरकार
Fri, 12 Mar 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:41 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार 2013 में बने मैला ढोने रोधी कानून का क्रियान्वयन करने में बुरी तरह विफल रही। उन्होंने सीवर टैंक की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों की मौत से जुड़ा आंकड़ा राज्यसभा में सरकार की ओर से पेश किए जाने के दौरान यह आरोप लगाया।
विज्ञापन
राहुल ने कहा, यह दिखाता है कि सरकार मैला ढोने विरोधी कानून-2013 को लागू करने में बुरी तरह विफल रही। यह सुनिश्चित करने के लिए अति सक्रिय कदम उठाने की जरूरत है कि हमारे नागरिकों और हमारी सामूहिक राष्ट्रीय अंतरात्मा का भविष्य में अपमान न हो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को बताया कि 2015 से 2019 के बीच देश में सीवर टैंक की हाथ से सफाई करने के दौरान 389 लोगों की मौत हो गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक ढंग से सफाई करने के कारण हुई इन मौतों को लेकर 266 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।