फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said do investigate the role of vadra and chidambaram but answer on Rafale Deal

राहुल गांधी ने कहा- वाड्रा, चिदंबरम की जांच करवा लो लेकिन राफेल पर जवाब दो

Fri, 08 Feb 2019 11:48 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said do investigate the role of vadra and chidambaram but answer on Rafale Deal
राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी के भाषण के अगले दिन राफेल को लेकर उनपर निशाना साधा। द हिंदू की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम पर आरोप लगाया कि इस राफेल सौदे को लेकर मोदी ने फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत की और उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए। गांधी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम समेत हर किसी के खिलाफ कानून का इस्तेमाल करिए, लेकिन सरकार को राफेल पर सवालों के जवाब देने ही होंगे। जानें अपनी प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने किन-किन मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री चोर है

राहुल ने कहा, 'ओलांद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बोला था कि अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का अनुबंध दिया जाए। अब रक्षा मंत्रालय कह रहा है कि प्रधानमंत्री ने समानांतर बात की और हमारी स्थिति कमजोर की। इस पर प्रधानमंत्री जवाब दें। वायुसेना के मेरे पायलट मित्रों, आप लोग समझ लो कि ये 30 हजार करोड़ रुपये आपके लिए इस्तेमाल हो सकते थे। उन्होंने ये पैसे अनिल अंबानी को दे दिए। अब स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने इस देश से चोरी की है। मैं कड़े शब्द इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन करने को विवश हो रहा हूं कि भारत के प्रधानमंत्री चोर हैं।'

विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा, पी चिंदबरम

प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे पी चिंदबरम और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर राहुल ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम समेत हर किसी के खिलाफ कानून का इस्तेमाल करिए, लेकिन सरकार को राफेल पर सवालों के जवाब देने ही होंगे। कानून को अपनी प्रक्रिया पूरी करने दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर परिकर

राहुल गांधी ने पिछले दिनों गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद गांधी ने कहा था कि उन्होंने परिकर से राफेल को लेकर बातचीत की थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पत्र लिखे थे। आज उन्होंने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, 'मैंने मनोहर परिकर से मुलाकात की लेकिन राफेल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी जो मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।'

कांग्रेस मुक्त भारत

संसद भवन में गुरुवार को पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा उनका नहीं है बल्कि वह महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं। इसपर आज राहुल गांधी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'वेरी गुड। कांग्रेस को खत्म कर देंगे। बहुत अच्छा काम किया राजस्थान में, छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश में। वेरी गुड ऑपरेशन। ऐसे ही खत्म करने का काम करते रहिए।'

वायुसेना को कमजोर करना चाहती है कांग्रेस

संसद भवन में गुरुवार को अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भारतीय वायुसेना को कमजोर करने का आरोप लगाया था। इसपर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी ने 30,000 करोड़ रुपये चोरी किए हैं। यह साफतौर पर रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि नरेंद्र मोदी फ्रांस के साथ समानांतर वार्ता कर रहे थे। यह बिलकुल साफ है। सच सामने आ चुका है। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने मुझसे कहा था कि अनिल अंबानी को चुनने के लिए उन्हें खुद पीएम मोदी ने कहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed