फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said Chowkidar has made a justice into a puppet

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- चौकीदार ने एक न्यायमूर्ति को ‘कोर्ट-पुतली’ बना लिया

Tue, 04 Dec 2018 04:23 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said Chowkidar has made a justice into a puppet
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुरियन जोसेफ के एक बयान को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘चौकीदार’ ने देश की सबसे बड़ी अदालत के एक न्यायमूर्ति को ‘कोर्ट-पुतली’ बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जोसेफ के बयान से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘चौकीदार ने उच्चतम न्यायालय के एक न्यायमूर्ति को कोर्ट-पुतली बना लिया था।’ उन्होंने कहा, ‘चौकीदार का दुर्भाग्य है कि देश में ईमानदार जजों की कमी नहीं है जिनके लिए सत्य हमेशा सत्ता से बड़ा होता है। वे सत्ता के दंभ को सत्य पर हावी होने नहीं देते। देश को ऐसे जजों पर गर्व है।’

कांग्रेस अध्यक्ष के इस आरोप पर फिलहाल सरकार या भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जोसेफ ने हाल ही में एक मीडिया साक्षात्कार में कहा कि उन्हें एवं तीन अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों को इस साल जनवरी में संवाददाता सम्मेलन करना पड़ा क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को कोई बाहरी व्यक्ति नियंत्रित कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed