फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said BJP is recovering from farmers

Rahul Gandhi : राहुल गांधी बोले- अन्नदाताओं से वसूली कर रही भाजपा, कांग्रेस नेता के ट्वीट पर बीजेपी का पलटवार

Fri, 14 Oct 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 05:29 AM IST
सार

राहुल ने ट्वीट किया, राजा’ का अन्याय देखो। खाद पर 5 फीसदी जीएसटी, ट्रैक्टर पर 12 फीसदी जीएसटी और कीटनाशक पर 18 फीसदी जीएसटी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi said BJP is recovering from farmers
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने किसानों की दिक्कतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट किया, राजा का अन्याय देखो। खाद पर पांच प्रतिशत जीएसटी, ट्रैक्टर पर 12 और कीटनाशक पर 18 प्रतिशत है। जहां देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से भाजपा वसूली कर रही है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा किसानों की आवाज बुलंद कर रही है। हम किसानों के साथ थे, हैं और रहेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा नेता ने किया री-ट्वीट
भाजपा नेता अमित ने री-ट्वीट किया कि राहुल का फिर झूठ। जीएसटी की पूर्व व्यवस्था के तहत कृषि वस्तुओं और उपकरणों पर पहले से ही विभिन्न टैक्स लागू थे। सच्चाई यह है कि जीएसटी के तहत उर्वरक, सिंचाई प्रणाली, ट्रैक्टर और अन्य मशीनरी जैसी वस्तुओं के आने से कराधान की दर कम हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने टि्वटर पर एक सूची भी जारी की, जिसमें जीएसटी से पहले और बाद की दर का अंतर दिख रहा है। उनके मुताबिक, कैमिकल फर्टीलाइजर पर पूर्व जीएसटी दर 10 फीसदी था और अब 5 फीसदी है। वहीं ट्रैक्टर पर पहले 16 फीसदी दर था और अब 12 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय ने कहा-राहुल बिना तथ्यों के करते हैं बात, पैथोलॉजिकल झूठे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को किसानों के समर्थन में ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके कुछ देर बाद भाजपा ने भी पलटवार करते हुए उन्हें झूठा बता दिया। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल बिना तथ्यों के बात करते हैं। वे पैथोलॉजिकल झूठे हैं।

दरअसल, राहुल ने ट्वीट किया, राजा’ का अन्याय देखो। खाद पर 5 फीसदी जीएसटी, ट्रैक्टर पर 12 फीसदी जीएसटी और कीटनाशक पर 18 फीसदी जीएसटी। जहां देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से भाजपा वसूली कर रही है।


इसके बाद, मालवीय ने दूसरा ट्वीट किया कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के बोलते हैं। वे झूठे वादे करते हैं और किसानों के लिए केवल जुबानी करते हैं। वह एक पैथोलॉजिकल झूठे हैं। जबकि मोदी सरकार की नीतियों के कारण वास्तविक परिवर्तन आया है। किसानों की आय में वृद्धि की है और किसानों का व्यापक कल्याण सुनिश्चित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed