{"_id":"639f6ddcd344d65da02eb9aa","slug":"rahul-gandhi-s-love-for-china-has-gone-far-beyond-borders-pramod-sawant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: सीएम प्रमोद सावंत बोले, चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: सीएम प्रमोद सावंत बोले, चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया
Mon, 19 Dec 2022 01:15 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:15 AM IST
सार
सीएम सावंत ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी आलोचना की।
विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant on Alwar incident
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया है। कांग्रेस नेता की भारत के एक राजनीतिक दल तथा हमारे प्रधानमंत्री के लिए उनकी नफरत अनंत तक चली गई है। सावंत ने चीन के युद्ध की तैयारी करने और भारत सरकार के सोए रहने संबंधी राहुल की टिप्पणी पर यह बात कही। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी आलोचना की।
विज्ञापन
सावंत ने ट्वीट किया, भारतीय सशस्त्र बल वीरता एवं साहस के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। भारत के लोग दिल से सशस्त्र बलों को प्यार करते हैं, उनका सम्मान और समर्थन करते हैं। मालूम हो कि राहुल ने जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार सोई हुई है। सरकार इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन